Home » खुशियां मातम में बदली : गवना कराकर लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, गई मासूम की जान
कोरबा छत्तीसगढ़

खुशियां मातम में बदली : गवना कराकर लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, गई मासूम की जान

कोरबा । जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। ग्राम कसरेंगा से दादर खुर्द गवना की रस्म पूरी कर लौट रहा एक चारपहिया वाहन (क्रमांक सीजी 11 बीजे 9084) डबरीपारा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।

वाहन में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। इस दुखद दुर्घटना में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं।

हादसे की खबर मिलते ही बांकी मोंगरा और दर्री पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Search

Archives