Home » रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : 6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया केबल व नगदी जप्त
कोरबा

रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : 6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया केबल व नगदी जप्त

कोरबा। थाना दीपका पुलिस ने निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में 6 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। चोरी का केबल एवं ₹5000 नगदी रकम जप्त किया गया है।

जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दीपका पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दीपका क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थी द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि निर्माणाधीन रेलवे लाइन से लगभग 200 किलोग्राम केबल चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दीपका पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। जांच एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित केबल एवं बिक्री रकम ₹5000 जप्त किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।

गिरफ्तार आरोपीगण 

  • शत्रुघ्न रोहिदास, पिता इंद्रलाल रोहिदास, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका, जिला कोरबा।
  •  परदेसी रोहिदास, पिता रामलाल रोहिदास, उम्र 30 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका, जिला कोरबा।
  • बैसाखू रोहिदास, पिता परशुराम रोहिदास, उम्र 50 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका, जिला कोरबा।
  • अनुज महिलांगे, पिता शोभाराम महिलांगे, उम्र 26 वर्ष, निवासी गोबरघोरा, दीपका, जिला कोरबा।
  • शनीराम अगरिया, पिता बहोरन सिंह अगरिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका, जिला कोरबा।
  • राकेश रोहिदास, पिता हीराराम रोहिदास, उम्र 18 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका, जिला कोरबा।

Search

Archives