Home » प्रेमी ने प्रेमिका के घर में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

प्रेमी ने प्रेमिका के घर में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा/ कटघोरा। प्रेमिका से बदला लेने उसके घर को आग के हवाले कर देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पुलिस सहायता केंद्र जटगा में  6.1.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि युवती 5 जनवरी को रोजी मजदूरी करने के लिए कटघोरा गई थी । शाम करीब 6 बजे वापस आई तो देखी कि घर के अंदर से धुआं निकल रहा है, आग लगी हुई है।

नजदीक जाकर देखी तो घर से आरोपी दहराज सिंह मरपश्चि इसके घर से निकलकर भाग रहा था, तब युवती डर से रात में अपने घर नहीं गई। अपने पड़ोसी के यहां सो गई । सुबह घर जाकर देखी तो आरोपी दहराज घर के अंदर रखे उसके कपड़े, राशन सहित अन्य सामान जला दिया है, की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस सहायता केंद्र जटगा थाना कटघोरा पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी युवती के चरित्र पर शंका करता था। इस कारण युवती ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी बात की रंजिश रखकर आरोपी ने युवती के घर को आग के हवाले किया, उसके कपड़े व राशन सामान को जला दिया। पुलिस ने आरोपी दहराज सिंह 24 वर्ष निवासी खोडरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Search