Home » किचन में प्रवेश करते ही महिला के उड़ गए होश, कदम धीरे से पीछे कर जोर से भागी
कोरबा

किचन में प्रवेश करते ही महिला के उड़ गए होश, कदम धीरे से पीछे कर जोर से भागी

कोरबा। कुसमुण्डा क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों के होश तब उड़ गए जब उन्हें मालूम हुआ कि उनके किचन में एक नागराज बैठा हुआ है। दरअसल परिवार के सदस्य बीती रात करीब 9.30 बजे भोजन करने की तैयारी में
थे। किचन में लगे कारपेट के नीचे कोबरा सांप छिपा था और थोड़ा सा सिर बाहर निकाले हुआ था।

भोजन निकालने के लिए महिला किचन में गई तो उनके होश उड़ गए। अचानक उसकी नजर उस सांप पर पड़ी जो अपने सिर को कारपेट से बाहर निकाले हुआ था। महिला ने सांप को देखते ही अपने कदम पीछे कर लिया और जोर से भागकर इसकी जानकारी अन्य सदस्यों को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम को इस बारे में अवगत कराया गया।

सूचना मिलते ही वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी कुसमुण्डा के लिए रवाना हुए और उस परिवार के घर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया। जितेंद्र सारथी ने लोगों को बताया कि यह कोबरा नाग सांप है जो बहुत ही जहरीला होता है। खतरा महसूस होने पर ही काटता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली।

Search

Archives