कोरबा। लम्बे समय से मदिरा प्रेमी इस बात की शिकायत कर रहे थे कि शहर में मिलने वाली शराब की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसमें मिलावट का संदेह जाहिर कर रहे थे। उन्हें इस बात की पूरी आशंका थी कि शराब में मिलावट की जा रही हैं।
सरकार को राजस्व एक बड़ा हिस्सा देते आ रहे मदिरा प्रेमियों को मिलावटी शराब बेचे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच विदेशी मदिरा दुकान ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में 8 जून को आकस्मिक निरीक्षण दौरान सुपरवाइज़र प्रतिपाल यादव, सेल्समेन प्रवीण जयसवाल व मल्टींवर्कर होलिका सिंह को मदिरा मिलावट करते पकड़ा गया।
आरोपियों के क़ब्ज़े से 6 नग मैकडॉवेल्स no1 बॉटल में भरी मिलावटी मदिरा, 6 नग मैकडॉवेल्स no1 बॉटल की ख़ाली शीशी ढक्कन, 6 नग गोवा व्हिस्की बॉटल ख़ाली शीशी व 4 नग आफ्टरडार्क बॉटल की ख़ाली शीशी व ढक्कन बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 38(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।







