कोरबा। उरगा थाना क्षेत्रांतर्गत एक युवक की मौत छत से गिरकर हो गई है। दरअसल 20 वर्षीय युवक तनिष्क कर्ष अपने बड़े भाई अविनाश कर्ष के साथ तरदा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन मंजिला छत पर सोया हुआ था, जहां से अचानक नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।
मृतक का भाई अविनाश कर्ष के अनुसार तरदा गांव की बस्ती के रहने वाले हैं और गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में चौकीदारी का काम करता है। सोमवार की दोपहर दोनों भाई एक रिश्तेदार के यहां हो रही शादी कार्यक्रम में शामिल होने चैनपुर गांव गए हुए थे। जहां से देर रात वापस लौटने के बाद दोनों स्कूल में ही छत पर सोने के लिए चले गए । इस दौरान अविनाश मोबाइल से बात कर रहा था और उसका छोटा भाई सोया हुआ था। अचानक गिरने की आवाज आई और उसने पलट कर देखा तो तनिष्क नीचे गिरा हुआ था। वह तुरंत छत से नीचे उतरा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जिला अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई शराब के नशे में थे। नशा और नींद में होने के कारण युवक छत से नीचे गिर गया।







