Home » कुदमुरा रेंज में 13 हाथियों का दल कर रहा विचरण, भय के साए में ग्रामीण
कोरबा

कुदमुरा रेंज में 13 हाथियों का दल कर रहा विचरण, भय के साए में ग्रामीण

कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज अतंगर्त चचिया परिसर में मौजूद 13 हाथियों का दल अब जिल्गा परिसर पहुंच गया है। हाथियों को यहां के जंगल में विचरण करते हुए देखा गया। तत्पश्चात संबंधित अमला सर्तक हो गया है।

जिल्गा व आरपास के ग्रामो में मुनादी कराकर ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है। उन्हें हाथियों के क्षेत्र में आने की जानकारी देते हुए उससे दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी करते हुए हाथियों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में 48 हाथी सक्रिय हो गए हैं। एक दिन पूर्व जटगा से एतमा नगर रेंज के पचरा क्षेत्र में गए हाथियों का दल पुन: लौटकर जटगा पहुंच गया है। बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में सक्रिय रहने से ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है। चूंकि अब खेती किसानी का समय आ गया है अत: ग्रामीण घरों से बाह निकल कर खरीफ फसल की बुआई की तैयारी में अपने खेतो में पहुंच रहे है। ऐसे में हाथियों से उनका सामना भी हो सकता है। ऐसे में ग्रामीण भय के साए में हैं।

Search