कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल की सुराकछार खदान में आधी रात हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि 7 नाबालिग विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड कोरबा में पेश किया जा रहा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 50 मीटर कॉपर केबल जिसकी कीमत लगभग 55 हजार रुपए है और वारदात में प्रयुक्त 7 मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी गौरव सिंह कंवर उर्फ मोन्टी (23) साकिन कुचेना थाना कुसमुंडा, सुमित कुमार (19) साकिन मड़वाडोड़ा थाना बांकीमोंगरा और सुनील कुमार कंवर उर्फ रिंकु (18 वर्ष 03 माह) साकिन भिलाईबाजार थाना हरदीबाजार 7 नाबालिग के साथ मिलकर वारदात करना बताया। आरोपी की निशादेही पर लूटी गई केबल बरामद की गई। है। फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।







