Home » ओवरटेक के चक्कर में हादसा : तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 6 लोगों की मौत
झारखंड

ओवरटेक के चक्कर में हादसा : तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 6 लोगों की मौत

 रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार देर शाम करीब 6 बजे NH-2 पर चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में हुआ।

चौपारण थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह के अनुसार तेज रफ्तार के कारण SUV चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और SUV कार,  ट्रक से टकरा गई।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे :  बताया जा रहा है कि परिवार धनबाद से गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मृतक सभी लोग गया जिले के आमस प्रखंड की सावकला पंचायत अंतर्गत तेतरिया गांव स्थित कटसवा महादलित टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि परिवार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के वुदोरा कॉलोनी का रहने वाला था। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव : SUV का रजिस्ट्रेशन धनबाद का है। हादसा इतना जबरदस्त था कि SUV पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन से सभी शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Search

Archives