सीजफायर की शर्तों में से एक यूरेनियम ईरान से बाहर भेजने वाली शर्त को सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने सिरे से खारिज कर दिया है। खामेनेई ने ट्रंप की शर्त को ठुकराते हुए कहा, यूरेनियम को बाहर नहीं ले जाने देंगे।
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने आदेश दिया है कि देश में मौजूद लगभग हथियार-योग्य समृद्ध यूरेनियम का भंडार ईरान के भीतर ही रहना चाहिए। खामेनेई ने डोनाल्ड ट्रंप की सीजफायर को लेकर इस शर्त को मानने से इनकार करते हुए उन्हें दो टूक सुना दी है।
खामेनेई के इस बयान के बाद अमेरिका और इज़राइल के साथ शांति वार्ता में और अधिक जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई के इस निर्देश से ईरान पर अमेरिका-इज़राइल युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से चल रही वार्ता के दौरान वाशिंगटन की प्रमुख मांगों में से एक पर तेहरान का रुख और भी कड़ा हो गया है।
इज़राइली अधिकारियों ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इज़राइल को आश्वासन दिया था कि किसी भी शांति समझौते में ईरान के अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार को देश से बाहर ले जाना शामिल होगा।







