Home » पाकिस्तान के साथ मिलकर हैरोइन की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2.600 किलो हैरोइन और एक ड्रोन बरामद
दुनिया

पाकिस्तान के साथ मिलकर हैरोइन की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2.600 किलो हैरोइन और एक ड्रोन बरामद

अमृतसर : बॉर्डर पर पाकिस्तान के साथ मिलकर हैरोइन की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 3 तस्करों को नामजद किया है और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तस्कर से 2.600 किलो हैरोइन और एक ड्रोन बरामद किया गया है। थाना घरिंडा पुलिस के अनुसार उन्हें पिछले कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि बॉर्डर के आसपास भारतीय इलाके में ड्रोन की हलचल हो रही है इसलिए आधी रात को इलाके में पैट्रोलिंग कर रहे थे। उन्हें पता चला कि बॉर्डर के नजदीक स्थित गांव मुहावा के रहने वाले सेवा सिंह, भगवंत सिंह और लवप्रीत सिंह कुख्यात हैरोइन तस्कर हैं और उनके पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। इसी दौरान ड्रोन की हलचल हुई तो पीछा कर सेवा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन भगवंत सिंह और लवप्रीत सिंह मौके से फरार हो गए।

Search