Home » यहां भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 44 की मौत, 9 लोग लापता
दुनिया

यहां भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 44 की मौत, 9 लोग लापता

बीजिंग।  चीन की राजधानी बीजिंग में बीते एक सप्ताह के दौरान मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 9 लोग लापता हैं। बारिश के कारण  जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है।

बीजिंग में पिछले चार दिन से अधिकारी आपदा राहत और बचाव अभियान संचालित कर रहे हैं, जबकि फिर से भारी बारिश होने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई  है और बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बारिश ने चीन को किया बेहाल- भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूगर्भीय आपदा से वर्तमान में चीन के कुछ हिस्से प्रभावित हैं। कई आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अकेले बीजिंग में 80,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, जबकि तूफानी बारिश से 31 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं और 136 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

यह भी जानें- चीन के वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने मंगलवार को बाढ़ से प्रभावित बीजिंग सहित प्रांतीय स्तर के 9 क्षेत्रों के लिए केंद्रीय सरकार के आपदा राहत कोष में 35 करोड़ युआन (4.89 करोड़ अमेरिकी डॉलर) आवंटित किए। समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को चीन के राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग ने कहा कि उसने बीजिंग में आपदा राहत प्रयासों के लिए 20 करोड़ युआन (2.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर) आवंटित किए हैं।

Search

Archives