गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी स्वभाविक है। बच्चे और बड़े सभी को गोलगप्पे का स्वाद खूब पसंद आता है। चटपटे और मसालेदार गोलगप्पे खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन स्वाद के चक्कर में ये गोलगप्पे कहीं आपको बीमार न कर दें। गोलगप्पे अथवा स्ट्रीट फूड खाते समय सावधानी जरूर बरतें। गोलगप्पे खाने से पहले दो बार जरूर सोचें क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। अगर आप भी गोलगप्पा लवर है तो खाने से पहले कुछ खास बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए।
आइए जानते हैं कि गोलगप्पे खाना सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल ज्यादातर गोलगप्पे में इस्तेमाल किया जाने वाला पानी साफ नहीं होता है। पानी में बैक्टीरिया और वायरस होते हैं। ऐसा ही एक वायरस हेपेटाइटिस ए है, जिसके बारे में काफी लोग जानते हैं। वायरस कई प्रकार के होते हैं, लेकिन हेपेटाइटिस ए दूषित भोजन और पानी से फैलता है। ये वायरस हमारी आंतों को प्रभावित करता है और पीलिया हो जाता है।
बच्चों के खतरनाक है हेपेटाइटिस ए : बच्चों के लिए ये वायरस काफी खतरनाक हो सकता है। बच्चों में हेपेटाइटिस ए वायरस तेजी से लिवर फेल कर सकता है और ये पीलिया के रूप में सामने आ सकता है। इसलिए बच्चों को स्ट्रीट फूड से बचाना बहुत जरूरी है। सभी को स्ट्रीट फूड खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। जिसमें सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात, स्ट्रीट फूड से बचें क्योंकि यह आमतौर पर दूषित भोजन और पानी से बना होता है। अगर आपको दस्त, बुखार, आंखों का पीलापन या पेशाब का पीलापन जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसीलिए हमेशा गोलगपेपा खाने से पहले सावधानी बरतें।
गोलगप्पे खाने में बरतें सावधानी : त्योहार या किसी फंक्शन में बाहर के गोलगप्पे खाने से बचना चाहिए। अगर गोलगप्पे खाने का मन है तो बाजार से सूखे गोलगप्पे खरीद लें और घर में गोलगप्पे का पानी बना लें। बहुत ज्यादा गर्मी में गोलगप्पे खाने से बचना चाहिए। साफ सफाई वाली जगह से ही गोलगप्पे खाएं, क्योंकि स्वाद से ज्यादा आपकी सेहत जरूरी है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।







