Home » यमुनानगर में इंसानियत शर्मसार, घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा

यमुनानगर में इंसानियत शर्मसार, घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रादौर। घर में घुसकर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने परिवार के लोगों के गैर मौजूदगी में नाबालिग से दुष्कर्म किया और जब पड़ोस की एक महिला ने उसे देखा तो उसने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने शिकायत पर आरोपित मोसीन के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। वह अपने काम पर गया हुआ था और पत्नी व बड़ी बेटी किसी काम से गए हुए थे।

इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला जब उनके घर गई तो उसने देखा कि एक युवक ने उनकी बेटी को मुंह दबाया हुआ है और उसके साथ जबरन गलत काम कर रहा है। उसने तुरंत हमें इसकी सूचना दी।

महिला को घर में आते देख युवक वहां से फरार हो गया, लेकिन कुछ देर बाद जब वह गली में अपनी आटो लेने के लिए आया तो हमने उसे पकड़ लिया। जिसने पूछने पर अपना नाम मोसीन बताया।

Search

Archives