Home » अंतिम संस्कार बीच में रोककर मां की अर्थी को अस्पताल ले गई बेटियां, फिर लगाया ये आरोप
हरियाणा

अंतिम संस्कार बीच में रोककर मां की अर्थी को अस्पताल ले गई बेटियां, फिर लगाया ये आरोप

अंबाला शहर। हीरानगर की रहने वाली 85 वर्षीय रत्ना रानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की बेटियों ने हत्या का शक जाहिर किया। उनका कहना है कि उनकी मां की गला घोंटकर हत्या की गई है। लवली ने बताया कि एक जैन कालेज रोड पर उनकी एक प्रापर्टी है। जिसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उन्होंने मां की हत्या करने के आरोप लगाए।

लवली और नूतन ने कहा कि पड़ोसियों ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया था कि पिछले दो-तीन दिन पहले उसकी मां की चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दे रही थी उन्हें पीटा गया था। हालांकि पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया।

गला घोंटकर हत्या का लगाया आरोप

लवली के अनुसार उसकी मां के गले पर निशान थे। इसीलिए उन्होंने उसे अर्थी से उठाकर पुलिस के जरिए जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। लवली ने कहा कि उसे शक है कि उसकी मां की गला घोंटकर हत्या की गई है। लवली के साथ उनके पति, उसकी बहन नूतन और उसके पति भी साथ थे। लवली ने कहा कि करीब चार साल से यह विवाद चल रहा था। दो साल पहले जब वह बहुत ज्यादा बीमार हुई तो भी उसे उसकी मां से मिलने तक नहीं दिया गया था। इधर पुलिस इस मौत को प्राकृतिक बता रही है।

Search