Home » दो गाडिय़ों की भिड़ंत में 4 की मौत और 6 घायल
हरियाणा

दो गाडिय़ों की भिड़ंत में 4 की मौत और 6 घायल

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र-कैथल रेड पर आज सुबह दो तेज रफ्तार गाडिय़ां आपस में टकराने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों गाडिय़ों में आमने-सामने की टक्कर हुई। अभी तो चार लोगों की मौत की जानकारी मिल पाई है, जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दो मृतकों के शव एलएनजेपी अस्पताल लाए जा चुके हैं। हालांकि, अब तक दो की मौत की पुष्टि हो सकी है।

Search

Archives