दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल समेत लाखो रुपए नगद बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
कुम्हारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खारुन नदी पर बने रेल्वे ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति देशी कट्टा बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ा गया। जांच के दौरान एक प्लास्टिक बोरी के अंदर देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस सहित 2 लाख रूपये नगदी रखा हुआ था।
आरोपी अविनाश आष्टिकर निवासी कबीर रायपुर ने पुलिस को बताया देशी कट्टा को अन्य राज्य से लाकर बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा। पुलिस ने देशी कट्टा के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई लेकिन आरोपी के पास वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।







