Home » गरबा नाइट के दौरान बवाल : बजरंग दल और आयोजकों के बीच मारपीट और झूमाझटकी
दुर्ग-भिलाई

गरबा नाइट के दौरान बवाल : बजरंग दल और आयोजकों के बीच मारपीट और झूमाझटकी

दुर्ग।  नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह गरबा का आयोजन हो रहा है। इस दौरान कई जगह अव्यवस्था भी देखने को मिल रही है। इस कड़ी में दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर हॉकी ग्राउंड में गरबे के दौरान बजरंग दल कार्यकरताओं और आयोजकों ने जमकर बवाल काटा। दोनों गुट के बीच जमकर झूमाझटकी और मारपीट हुई।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि बजरंग दल के कार्यकताओं ने गरबा में फिल्मी गाने और मुस्लिम लड़कों की उपस्थिति का विरोध किया। वायरल वीडियो में बजरंग दल के जिला संयोजक मंच पर चढ़कर माइक से विरोध करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आयोजक और बजरंग दल के जिला संयोजक राम लोचन तिवारी के बीच मारपीट भी हुई।

वीडियो में रामलोचन कह रहे हैं कि यह पर्व मां दुर्ग की उपासना का है। यहां फिल्मी गाने न बजाया जाए और किसी मुस्लिम को यहां इंट्री न दी जाए। यदि दी जा रही है तो उनके मां-बहन बेटियों को भी यहां लाया जाए।

इस विरोध के दौरान गरबा आयोजकों ने बजरंग दल के विरोध पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। नगर निगम के पूर्व महापौर और दुर्ग शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की ओर से दो दिवसीय गरबा नाइट का आयोजन किया गया था। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Search