Home » हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद, बड़े ने छोटे को मार डाला, गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई

हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद, बड़े ने छोटे को मार डाला, गिरफ्तार

दुर्ग में पैसों के हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद बड़े भाई ने कथित तौर पर छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चॉइस सेंटर से होने वाली आमदनी के हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि बड़े भाई देवेन्द्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन पर कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कैलाश को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र और कैलाश दोनों मिलकर चॉइस सेंटर चलाते थे। बुधवार सुबह चॉइस सेंटर से होने वाली आय के पैसों के हिसाब-किताब को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर देवेन्द्र ने कथित तौर पर घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और कैलाश के सिर पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से कैलाश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घर में मौजूद अन्य लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्च्युरी भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में विवाद का कारण चॉइस सेंटर की आय के हिसाब-किताब से जुड़ा होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी सहित अन्य साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Search

Archives