Home » गैस लीक होने से सिलेंडर में लगी आग : महिला सहित दो बच्चे झुलसे, दूध गर्म करने के दौरान हुआ हादसा
दुर्ग-भिलाई

गैस लीक होने से सिलेंडर में लगी आग : महिला सहित दो बच्चे झुलसे, दूध गर्म करने के दौरान हुआ हादसा

भिलाई। गैस सिलेंडर लीक होने व आग लगने से महिला और दो बच्चे झुलस गए। घटना भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है। सभी घायलों को उपचार कि लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मोती चौक के पास आशा नायक रविवार की रात घर में बच्चों के लिए दूध गर्म कर रही थी। सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे सिलेंडर में फैल गई। महिला ने खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन आग की चपेट में आ गई। महिला ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग और अधिक फैलती गई, इसी दौरान बच्चे भी आग की चपेट में आ गए। चींख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे। इसके बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। सभी घायलों को सुपेला अस्पताल में इलाज के बाद दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल इलाज जारी है।

Search