Home » कोस्टा रिसॉर्ट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज, बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से हो गई थी मौत, जांच में सामने आई ये बात
दुर्ग-भिलाई

कोस्टा रिसॉर्ट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज, बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से हो गई थी मौत, जांच में सामने आई ये बात

दुर्ग दुर्ग के बोरी थाना क्षेत्र के दानिया शिवनाथ नदी के किनारे संचालित द कोस्टा रिसॉर्ट के मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। 25 नवंबर 2024 को रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान एक आठ वर्ष के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी।

जांच के बाद पुलिस को इस बात की जानकारी हुई कि रिसॉर्ट संचालक और भाजपा नेता हेमंत देवांगन है। उसने स्विमिंग पूल का निर्माण लापरवाहीपूर्वक कराया है। उसने प्रथम तल में बने स्विमिंग पूल की गहराई 8 फीट कराई है जोकि मापदंड के विरुद्ध है।

बता दें कि पिछले साल नवंबर में रायपुर प्रोफेसर कॉलोनी रायपुर निवासी 8 वर्षीय मृतक लोकेश देवागंन अपने माता-पिता के साथ शादी कार्यक्रम में दानिया गांव शिवनाथ नदी के किनारे स्थित द कोस्टा रिसॉर्ट आया हुआ था। खेलने के दौरान वह स्विमिंग पूल में भरे पानी में गिर गया। तलाश करने के बाद बच्चे को स्विमिंग पूल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस को स्विमिंग पूल की गहराई अधिक होना पाया गया। जिसके बाद पुलिस कोस्टा रिसॉर्ट के मालिक हेमंत देवांगन के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Search

Archives