बिलासपुर। नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1728 नग नशीली टेबलेट बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति छठघाट के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहां लालखदान निवासी इंद्रजीत महतो मिला। तलाशी लेने पर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एनआरएक्स साइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड एंड एक्टामाइनोफेन केप्सूल बरामद हुआ। पुलिस ने कुल 1728 नग केप्शूल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए नशीली दवा को जप्त कर लिया गया है।







