Home » वीआईपी रोड होटल बना सट्टा का अड्डा! आईपीएल पर लग रहे थे दांव, नोटों की गड्डियां कैमरे में कैद
छत्तीसगढ़

वीआईपी रोड होटल बना सट्टा का अड्डा! आईपीएल पर लग रहे थे दांव, नोटों की गड्डियां कैमरे में कैद

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पीआईपी रोड स्थित एक होटल में आईपीएल सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा हुआ है। एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है, जिसमें कुछ लोग कमरे के अंदर बैठकर लाइव मैच पर दांव लगाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कमरे में टीवी पर आईपीएल मैच चल रहा है, जबकि सामने ₹500 के नोटों की गड्डियां रखी हुई हैं और सटोरिए खुलेआम दांव लगा रहे हैं।

आईपीएल मैच पर लग रहा था सट्टा

बताया जा रहा है कि यह सट्टा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच 12 अप्रैल को खेले गए मैच पर लगाया जा रहा था।

पुलिस हरकत में

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। होटल और संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस ने गुढियारी इलाके में हिस्ट्रीशीटर मंजीत और उसके साथियों को सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लगातार कार्रवाई के बावजूद षहर में सट्टेबाजी के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

सट्टेबाजों का हब बनता शहर

लगातार सामने आ रहे मामलों से यह साफ हो रहा है कि रायपुर में सट्टेबाजी का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है और शहर धीरे-धीरे सटोरियों और जुआरियों का हब बनता जा रहा है।

Search