Home » कोरबा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना : युवक की मौके पर मौत, तीन युवतियां घायल
छत्तीसगढ़

कोरबा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना : युवक की मौके पर मौत, तीन युवतियां घायल

कोरबा। जिले के पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर ग्राम बांधाखार स्थित तिवरता पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब चार लोग एक मोटर साइकिल पर सवार होकर ग्राम कनकी में लगे श्रावण मेला देखने कनकी आ रहे थे।

मृतक युवक की पहचान अभय के रूप में हुई है, जो खरमोरा का निवासी था। घायल युवतियों की पहचान राधा, रौशनी और आंचल के रूप में हुई है, जो नूनेरा की निवासी हैं।

दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 वाहन के माध्यम से घायलों को तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है, और प्रशासन द्वारा ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है।

Search

Archives