दुर्ग। दरअसल इन्द्रपाल सिंह निवासी राम नगर ने 4अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि रात्रि करीब 12 बजे सुपेला से अपने घर जा रहा था। वह स्पर्श अस्पताल सुपेला के पास पहुंचा ही था कि इसी दौरान आरोपी पृथ्वी, दयाल, शुभम एवं रोहित के द्वारा रास्ता रोककर धमकाते हुए पैसे की मांग की गई। इंद्रपाल के द्वारा मना करने पर मारपीट कर चोट पहुंचाते हुए गले में पहने सोने के चैन को लूट कर भाग गए। इंद्रपाल की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में मारपीट, लूट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
इसके बाद सुपेला पुलिस ने संदेहियों दयाल प्रकाश यादव उर्फ राजू, शुभम गुप्ता उर्फ पेठा, पृथ्वी सिंह को को हिरासत में लिया। आरोपियों से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए लूट की गई सोने की चैन कीमती 60 हजार रूपये को पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।







