Home » आधी रात घर में घुसा चोर, मकान मालिक जागा तो रॉड से किया हमला, खून से हुआ लथपथ
छत्तीसगढ़

आधी रात घर में घुसा चोर, मकान मालिक जागा तो रॉड से किया हमला, खून से हुआ लथपथ

सीपत। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम जांजी में चोरी की कोशिश के दौरान एक अज्ञात चोर ने घर के मालिक पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से गृहस्वामी प्रदीप सारथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जांजी निवासी प्रदीप सारथी बीती रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक आहट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। जब वे कमरे से बाहर निकले तो एक अज्ञात व्यक्ति वहां मौजूद था। घर के मालिक को सामने देख चोर घबरा गया और खुद को बचाने के लिए उसने प्रदीप पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में प्रदीप के सिर पर गंभीर चोट आई हैे, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल प्रदीप को तत्काल उपचार के लिए सिम्स पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।