Home » छोटे भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट, गांव के बाहर दफनाई लाश, कब्र खोदकर निकाला गया बाहर
छत्तीसगढ़

छोटे भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट, गांव के बाहर दफनाई लाश, कब्र खोदकर निकाला गया बाहर

कोरबा-बांगो। जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनकोना के आश्रित मोहल्ला कोठाबार में शुक्रवार को शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई से मामूली विवाद पर मौत के घाट उतार दिया। बड़े भाई की मौत होने के बाद शव को बिना किसी को सूचना दिए गांव के बाहर एक स्थान पर दफना दिया। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत ग्राम सरपंच को दी। सरपंच ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आज को शव को कब्र से बाहर निकाला।

कोठाबार निवासी छतराम धनुवार और उसके छोटे भाई सच्चिरण धनुवार का शुक्रवार की शाम शराब का सेवन करने के बाद ब्लूटूथ इयरफोन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई सच्चिरण ने बड़े भाई छतराम पर रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। सच्चिरण ने रात में थोड़ी दूर दूसरे गांव घोघरा पारा में दिलीप बिल्डकॉन के गिट्टी खदान के पास शव को दफन कर दिया।

मामले की सूचना जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर को दी गई। बांगो पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी व फोरेंसिक टीम के समक्ष कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला। पंचनामा के बाद मौके पर ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। पुलिस ने आरोपी सच्चिरण को गिरफ्तार कर लिया है।

Search

Archives