Home » पचपेड़ी : हाइवा की रफ्तार बनी काल : 4 साल के मासूम को कुचला, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
छत्तीसगढ़

पचपेड़ी : हाइवा की रफ्तार बनी काल : 4 साल के मासूम को कुचला, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

पचपेड़ी। थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोरकर रख दिया। ग्राम चिस्कदा में सड़ किनारे खेल रहे 4 वर्षीय मासूम सतीश शुक्ला पिता सुरेश शुक्ला को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना लगभग दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी से जोंधरा की ओर जा रही हाइवा सीजी 10 बीयू 8567 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मासूम को टक्कर मार दी। बच्चा पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मस्तूरी जोधरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाईश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि मृतक सतीश का परिवार उत्तरप्रदेश के बांदा जिले का निवासी है जो शनिवार को ही अपने बड़े पिता के यहां आया था। घटना के बाद शासन की ओर से तत्काल 25 हजार की सहायता राशि की घोषणा की, जिसमे 8 हजार मौके पर प्रदान किया गया। दुर्घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाने का भी आश्वासन दिया गया। मौके पर पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह, तहसीलदार नीलम पिस्दा, एसडीओपी लाल चंद मोहले, मस्तूरी थाना प्रभारी कृष्णचन्द्र सिदार, मल्हार चौकी प्रभारी अवधेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Search

Archives