Home » लीलागर नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बह रहा पानी, आवागमन ठप, बंद करना पड़ा स्कूल
छत्तीसगढ़

लीलागर नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बह रहा पानी, आवागमन ठप, बंद करना पड़ा स्कूल

कोरबा। जिले में गुरुवार की शाम से लेकर पिछली पूरी रात लगातार बरसात का असर दिखने लगा है। लीलागर नदी उफान पर आ गई है, जिससे पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है और राहगीरों को घूमकर जाना पड़ रहा है।

लगातार हो रही बारिश के असर से नदी नालों का स्तर तेजी से बढ़ा है। ताजा जानकारी सामने आई है कि लीलागर नदी उफान पर है। मीडिया कर्मी राजाराम राठौर ने बताया कि इसके चलते हरदीबाजार से सुवाभोंडी-रेंकी एवं हरदीबाजार से नेवसा उतरदा जाने वाला मार्ग पूरी तरह ठप पड़ गया है। जिन राहगीरों को उस पार जाना है, उन्हें सराई सिंगार डिंडोभांठा मार्ग से जाना आना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नदी का बहाव को गंभीरता से लेते हुए खतरा न उठाएं। पुल पार करने की कोशिश न करें, जिससे जान के जोखिम का खतरा हो सकता है।

सेजेस उतरदा के प्राचार्य ने बताया कि अतिवृष्टि होने के कारण ग्राम उतरदा चारों तरफ से नदी व नाले से घिरे होने के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है, जिसके तहत ग्राम उतरदा के सरपंच, उपसरपंच एवं एसएमडीसी के सर्व सहमति से 25 जुलाई दिन शुक्रवार को विद्यालय बन्द करने का निर्णय लिया गया है।

Search

Archives