Home » तालाब में मछली पकड़ने गए सरपंच पति की डूबने से मौत… पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना
छत्तीसगढ़

तालाब में मछली पकड़ने गए सरपंच पति की डूबने से मौत… पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

पचपेड़ी । क्षेत्र के ग्राम जलसो में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मछली पकड़ने गए सरपंच पति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वेदराम मरकाम 58 वर्ष पिता स्व कालू राम मरकाम के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत जलसो की वर्तमान सरपंच शिवकुमारी मरकाम के पति थे।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरूवार दोपहर की है। जब वेदराम गांव के पास स्थित बैगा चौरा तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल लेकर गए थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई। आसपास खोजबीन शुरू हुई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। देर शाम लगभग 5 बजे ग्रामीणों को तालाब के पानी में एक शव तैरता दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालने पर उसकी पहचान वेदराम के रूप में हुई।

शव मिलने की सूचना तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि वेदराम गहरे पानी में फंस जाने के कारण डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को शव का पीएम किया जाएगा। इस घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस जांच में जुटी है।

Search

Archives