पचपेड़ी। थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा रामायाण चौक के पास रहने वाले राम लाल यादव की पिछले वर्ष ही गायत्री यादव 22 वर्ष के साथ हुई थी, जिन्होंने बताया कि मंगलवार शाम लगभग 7 बजे के आसपास गायत्री किसी बात को लेकर नाराज हो गई और अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर सो गई। घर के अन्य सदस्य भी घर की परछी में सो गए। बुधवार सुबह 5 बजे जब गायत्री को उठाने के लिए दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखने पर परिजनों के होश उड़ गए। गायत्री यादव पंखा लगाने वाले कुंडी में साड़ी के सहारे फांसी पर झूल रही थी। तभी परिजनों ने दरवाजा को तोड़ फांसी के फंदे को हंसिए से काटकर गायत्री को नीचे उतारा, तब तक गायत्री की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी आसपास पड़ोसियों सहित पचपेड़ी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।







