Home » लीलागर नदी एनीकट में साईकिल सहित बहे युवक की मिली लाश, मामा के घर जाने निकला था
छत्तीसगढ़

लीलागर नदी एनीकट में साईकिल सहित बहे युवक की मिली लाश, मामा के घर जाने निकला था

पचपेड़ी। थाना क्षेत्र के ग्राम टांगर में रविवार को हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया। जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनगांव निवासी 19 वर्षीय पारस कुर्रे पिता बरातु कुर्रे अपने मामा के गांव घर टांगर जा रहा था। वह साईकिल से एनीकट पार कर रहा था। तभी लीलागर नदी का जलस्तर बढ़ गया। संतुलन बिगड़ने पर पारस साईकिल सहित गहरे पानी में समा गया।

ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन की और उसकी साईकिल को नदी किनारे से बाहर निकाला। लेकिन पारस का सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड, गोताखारों की टीम मौके पर पहुंची और रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी प्रयास के बाद अगले दिन पारस का शव नदी से कुछ दूर झाड़ियों में फंसा मिला।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 19 वर्ष की उम्र में युवक की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो रोकर बुला हाल है। यह घटना एक चेतावनी भी है। उफान पर बह रही नदियों को लापरवाही से पार करना जानलेवा भी साबित हो सकता है।

Search

Archives