Home » सूरजपुर पुलिस ने अगवा किये गए बालक व एक युवती को खोजा, चुनौती खत्म
छत्तीसगढ़

सूरजपुर पुलिस ने अगवा किये गए बालक व एक युवती को खोजा, चुनौती खत्म

सूरजपुर। थाना सूरजपुर अन्तर्गत एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसका 16 वर्षीय पुत्र 06 अगस्त 2025 की सुबह 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया, जिसकी काफी खोजबीन करने पर नहीं मिला, किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है।

सूचना पर थाना सूरजपुर में गुम इंसान कायमी उपरान्त अपहरण की धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने महिला एवं बच्चों के विरूद्ध अपराध पर संवेदनशील होकर शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए अपहृत को दस्तयाब करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा अपहृत बालक की लगातार पतासाजी करने के दौरान तकनीक की मदद ली गई जिससे ज्ञात हुआ कि वर्तमान में अपहृत बालक रायपुर में है, जिसके बाद पुलिस टीम विधिवत् रायपुर के लिए रवाना हुई और गहन खोजबीन के बाद बालक को दस्तेयाब कर वापस लाया गया और उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ पर बालक ने बताया कि उसे रायपुर घुमना था, किन्तु परिजन मना करते थे इसलिए बिना बताए रायपुर के लिए निकला था, वहीं दूसरे मामले में गुम 22 वर्षीय युवती को थाना सूरजपुर पुलिस ने दस्तेयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे व उनकी टीम सक्रिय रही।

Search

Archives