Home » रायपुर पुलिस ने हेरोईन के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने हेरोईन के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में हेरोईन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6.42 ग्राम हेरोईन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जप्त किए गए मादक पदार्थ और मोबाइल फोन की कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान मोहम्मद जाहिद, साहिल रजा और अफजिया अख्तर उर्फ मेहक के रूप में हुई है। आरोपी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोतवाली थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में बूढ़ातालाब कंटेनर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 165/25 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

Search

Archives