बिलासपुर। थाना हिर्री क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 130 पर मोहदा मोड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामबगस ओगरे के रूप में हुई है जो वार्ड 05 अचानकपुर चकरभाठा का रहने वाला था।
प्रार्थी राजकुमार बांधे निवासी ग्राम अटर्रा ने थाना हिर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि 28 जनवरी को करीब 3.40 बजे उनके मामा रामबगस ओगरे बाइक सीजी 10 वाई 9612 से अपने घर अचानकपुर चकरभाठा से ग्राम अटर्रा की ओ आ रहे थे। मोहदा मोड़ के पास पहुंचने पर बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कार्पियो सीजी 07 सीडब्ल्यू 1777 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामबगस ओगरे के सिर, दाहिने हाथ, दाहिने पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सोकं में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने स्कार्पियो चालक के विरूद्ध धारा 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







