Home » साहब, मुझे मेरी प्रेमिका से मिलवा दो… कलेक्टर जनदर्शन में प्रेमी ने लगाई गुहार
छत्तीसगढ़

साहब, मुझे मेरी प्रेमिका से मिलवा दो… कलेक्टर जनदर्शन में प्रेमी ने लगाई गुहार

धमतरी। कलेक्टर जनदर्शन में एक बड़ा ही मार्मिक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ हैं दरअसल, एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से मिलाने की गुहार जनदर्शन में लगाई है।

आवेदक प्रेमी ने बताया कि प्यार का खुलासा होने के बाद प्रेमिका के घर वालों ने उसका मोबाइल बंद कर मिलने-जुलने पर भी रोक लगा दिया है। जिले में रहने वाले यश कुमार ने 8 जुलाई को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में अपना आवेदन लगाया है, जिसमें उसने बताया कि उसका रूप कुमारी (परिवर्तित नाम) से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसका कुछ हफ्ते पहले उसके परिजनों को पता चल गया। इसके बाद से लड़की के मोबाइल को बंद कर मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी है। युवक ने बताया कि इस बीच उसने अपनी प्रेमिका से मिलने की कोशिश की, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। युवक ने अपने आवेदन के अंत में कलेक्टर से अपनी प्रेमिका से मिलने की अनुमति प्रदान करने की गुजारिश की है।

Search