Home » शिवम हाईटेक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक
छत्तीसगढ़

शिवम हाईटेक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक

दुर्ग। भिलाई के शिवम हाईटेक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी हैं दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। यह घटना जामुल थाना क्षेत्र की हैं। ंफैक्ट्री में रखे टाइटेनियम धातु में भीषण आग लगी हैं। शिवम हाईटेक कंपनी विदेश से इंपोर्ट कर बीएसपी को टाइटेनियम सप्लाई करती है। आग लगने का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही। बताया जा रहा कि इस घटना में कंपनी के संचालक को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

Search

Archives