Home » आमिर खान के भांजे इमरान खान को छोड़ऩा होगा भारत, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस
दिल्ली-एनसीआर • देश

आमिर खान के भांजे इमरान खान को छोड़ऩा होगा भारत, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ऩे का नोटिस दिया गया है। इमरान को ये नोटिस मुंबई पुलिस ओर से दिया गया है। इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था। इमरान खान पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है। इमरान खान ने मुंबई पुलिस का नोटिस रिसीव कर लिया है। इमरान 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसमें सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी।

मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, प्रदर्शन से जुड़े 400 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार, गैर-भारतीय नागरिक होने के बावजूद प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर प्रवासन कानून की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई और 28 अक्टूबर तक देश छोडऩे का निर्देश दिया गया। राजनीतिक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनना अब इमरान खान पर काफी भारी पड़ता दिख रहा है।

दरअसल, इमरान खान के पास भारतीय नागरिकता नहीं, बल्कि अमेरिकी नागरिकता है। उनका जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था और उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट के साथ भारत का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इस मामले को लेकर इमरान खान पर सीधे सवाल खड़े किए थे।

Search