अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक पुल के नीचे गिर गया। घटना शुक्रवार की सुबह मणिपुर थाना क्षेत्र के पास की है। जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पुल के नीचे जा गिरा।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी लापरवाही की आशंका और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।







