Home » भोजपुरी टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा … पिकअप चालक की मौत, अज्ञात वाहन से हुई टक्कर
छत्तीसगढ़

भोजपुरी टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा … पिकअप चालक की मौत, अज्ञात वाहन से हुई टक्कर

बिलासपुर। थाना हिर्री क्षेत्र अंतर्गत भोजपुरी टोल प्लाजा के पास गुरूवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में पिकअप सीजी 07 सीएच 5096 के चालक शिवकुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बिल्हा अस्पताल भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक चालक शिवकुमार साहू पिकअप में खीरा लोड कर कुरूद धमतरी से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 4.30 बजे भोजपुरी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक वाहन में भी फंस गया। राहगीरों की मदद से चालक को एंबुलेंस से तत्काली बिल्हा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कीर दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को थाने में खड़ा कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी भेज दिया। थाना हिर्री पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 106, 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives