Home » रायपुर में बड़ा हादसा टला! आतिशबाजी की चिंगारी से धधक उठा दुर्गा पंडाल, थीम जलकर खाक
छत्तीसगढ़

रायपुर में बड़ा हादसा टला! आतिशबाजी की चिंगारी से धधक उठा दुर्गा पंडाल, थीम जलकर खाक

रायपुर। नवीन मार्केट में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच एक बड़ा हादसा होते होते टल गया है। मां दुर्गा प्रतिमा के आगमन और फेस रिवील कार्यक्रम के दौरान हुई आतिशबाजी की चिंगारी ने पूरे पंडाल को आग की चपेट में ले लिया। देखते ही देखते थीम आधारित पंडाल जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह है कि समय रहते दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस घटना ने उत्सवों के दौरान सजावट, आतिशबाजी, और अग्निशमन सुरक्षा के इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर उन आयोजनों में, जहांे अस्थायी पंडालो के पास मंच, बिजली की सजावट और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी होती है। बहरहाल इस घटना में लाखों की सजावट और मेहनत पर पानी फिर गया है।

Search