रायगढ़। रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया की कार पर बिजली गिरने की घटना सामने आई है। इस दौरान रायगढ़ सांसद राठिया बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि वह सरायपाली में अपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बिजली गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे कार्यक्रम स्थल पर छोड़ दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली गिरने से एक व्यक्ति को मामूली रूप से झुलस गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने के समय सांसद कार में ही मौजूद थे। सांसद राठिया गेरवानी सरायपाली में ओपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
बिजली गिरने से 8 की मौत
बता दें कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण शामिल हैं। दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी खंडहर में रुके थे, तभी बिजली गिरी। मामला सोमनी थाना के जोरातराई गांव का है।







