Home » शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण… गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण… गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला संबंधी अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए, गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया और बाद में शादी की बात करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा। थाना सरकंडा में 27 अगस्त को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान यश यादव उर्फ बिट्टू पिता संतोष यादव 21 वर्ष निवासी बंगालीपारा गली नंबर 3 सरकंडा से हुई थी। आरोपी ने लगातार दैहिक शोषण किया और जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो जबरन गर्भपात कराया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। एएसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मेंपेश किया।

Search

Archives