सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला स्थित बरमकेला जंगल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 3 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। लगभग 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। फिलहाल घायलों का इलाज बरमकेला अस्पताल में चल रहा है। इनमें से कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।
घटना सूचना मिलते ही बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी खैरझीटी से सारंगढ़ जा रहे थे। बरमकेला क्षेत्र के जंगल में यह हादसा हुआ है। पिकअप में खैरझीटी गांव के मजदूर सवार थे, जो सारंगढ़ जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।







