Home » नाबालिग प्रेमी ने की थी आत्महत्या, एक माह बाद प्रेमिका ने लगाई फांसी, पचपेड़ी का मामला
छत्तीसगढ़

नाबालिग प्रेमी ने की थी आत्महत्या, एक माह बाद प्रेमिका ने लगाई फांसी, पचपेड़ी का मामला

पचपेड़ी। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिस्दा निवासी हेमा कंवर पिता स्व कुंवर सिंह कंवर 16 वर्ष ने बीती रात घर के पास बेर के पेड़ में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह लोगों ने देखा कि लाश लटकी हुई है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि पिछले माह 13 जुलाई की शाम रायपुर पुलिस ने नाबालिग अविनाश यादव, परमेश्वर यादव और हेमा को रायपुर से बरामद किया था। बाइक से तीनों रायपुर गए हुए थे। ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें पकड़ा था। बाइक का दस्तावेज मांगे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उनके साथ नाबालिग लड़की साथ होने पर पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी गई। पचपेड़ी पुलिस रायपुर से उन्हें लेकर लौटी थी। पूछताछ के बाद तीनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। रविवार 14 जुलाई को सुबह अविनाश यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर हेमा ने भी आत्महत्या करने के लिए जहर समझकर मल्टी विटामिन सिरप पी ली। उसे गंभीर हालत में मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इलाज होने के बाद नाबालिग की जान बच गई थी। जिसके बाद हेमा की मां ने उसे भाई के घर ग्राम मुकुंदपुर छोड़ दिया। कुछ दिन बाद हेमा ने बाड़ी स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे तत्काल कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद समझाईश देकर ग्राम चिस्दा छोड़ दिया गया। बीती रात घर के समीप स्थित बेर के पेड़ में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे गांव सनसनी फैल गई।

Search

Archives