कर्नाटक में एटीएम वैन से कैश लूटने वालों की जांजगीर पुलिस ने जारी की तस्वीर, खोखरा लूटकांड से लिंक होने का अंदेशा, आम जनता से की गई मदद की अपील
जांजगीर-चाम्पा। जिला जांजगीर चाम्पा पुलिस ने जिला व प्रदेश वसियों से अनुरोध किया है कि कर्नाटक बीदर में लुटेरों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने एटीएम में नकदी ले जा रहे वाहन को निशाना बनाया।
लुटेरों ने एटीएम में पैसे जमा करने जा रहे वाहन के सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी कर लूट की। गोलीबारी में एक कैश सुरक्षाकर्मी (गार्ड ) मारा गया। लुटेरे वाहन से कैश बॉक्स लेकर भाग गए। गोलीबारी के दौरान दो अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। यह घटना सांगा रेड्डी जिले की तेलंगाना सीमा के बहुत करीब हुई। इसी प्रकार जिला जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़ ) थाना सिटी कोतवाली जांजगीर दिनांक 14 जनवरी 2025 के शाम 17ः00 बजे खोखरा देसी शराब दुकान के सामने शासकीय शराब विक्री कैश कलेक्शन वाहन बोलेरो जोकि विभिन्न शराब दुकानों से कैश कलेक्ट करके खोखरा देसी शराब दुकान के सामने पहुंची गाड़ी में बैठे एजेंट लोग कैश लेने के लिए अंदर चले गए। गनमैन गाड़ी मैं बैठा था तभी दो अज्ञात व्यक्ति जो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल मे आकर देसी कट्टे से गार्ड के ऊपर फायर किए। दोनों व्यक्ति गाड़ी में रखे कैश को उठाकर एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल से फरार हो गए। इस घटना घटित करने वाले लोग कही भी आकर रुक सकते है जिनके बारे मे जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी कोतवाली जांजगीर 9479193107 कण्ट्रोल रूम जांजगीर 9479193199 को कृपया सूचित करने का कष्ट करें।
वीदर (कर्नाटक ) के सस्पेक्ट की फोटो।







