बलरामपुर जिले में वन विभाग ने अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए झारखंड से लाए गए हाथी के तीन दांत बरामद किए हैं। साथ ही इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संतोष कुमार विश्वकर्मा हाथी के दांत झारखंड से बेचने के लिए बलरामपुर लेकर आया था। हालांकि, ये दांत किस हाथी से प्राप्त किए गए और इनका वास्तविक स्रोत क्या है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। वन विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि इस तस्करी गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।







