Home » खौफनाक डबल मर्डर : घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, लूट के एंगल की भी जांच
छत्तीसगढ़

खौफनाक डबल मर्डर : घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, लूट के एंगल की भी जांच

खून से बने पैर के निशान, होली का मुखौटा और नकली बाल मिला

जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला के गले से सोने का हार गायब मिला है। जिससे पुलिस लूट के उद्देश्य से हत्या की आशंका भी जता रही है। मृतकों की पहचान संतराम साहू 65 और उसकी पत्नी श्यामा बाई साहू 62 के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके दोनों बेटे अलग-अलग स्थानों पर निवास करते हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह वारदात 31 मार्च की देर रात को अंजाम दिया गया। घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ, जब उनका बड़ा बेटा हरिशंकर साहू खेत में दवाई छिड़कांव के लिए पिता के घर पहुंचा। घर का दरवाजा खुला देख उसे शक हुआ। अंदर प्रवेश करते ही उसने कमरे में पिता का शव जमीन पर और मां का शव खाट पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह भयावह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने घर में घुसकर अंजाम दिया और फरार हो गया। घटनास्थल पर खून से बने पैर के निशान मिले हैं। जिससे यह ंअंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात में एक से अधिक लोग भी शामिल हो सकते हैं। मौके से होली का मुखौटा और नकली बाल भी बरामद किए गए हैं। जिससे यह संभावना मजबूत हुई है कि आरोपी पहचान छिपाकर घर में घुसा था।

जानकारी के अनुसार आरोपीघर के पास लगे पेड़ के सहारे चढ़कर अंदर दाखिल हुआ। हत्या के बाद महिला के गले में पहना सोने का हार गायब मिला। जिससे हत्या के पीछे लूट का एंगल भी सामने आ रहा है। सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय भी घटनास्थल पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस हत्या और लूट दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

Search

Archives