Home » खैरागढ़ से अपहृत नाबलिग के रूप में हुई रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की शिनाख्त…
छत्तीसगढ़

खैरागढ़ से अपहृत नाबलिग के रूप में हुई रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की शिनाख्त…

मस्तूरी। थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात युवती की लाश मिली थी।यह मामला अब और भी संवेदनशील हो गया है, क्योंकि मृतका की शिनाख्त खैरागढ़ थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 29 मार्च को रेलवे गार्ड ने थाना मस्तूरी पहुंचकर सूचना दी थी कि ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 23/26 कायम कर जांच शुरू की। शव की पहचान के लिए लगातार सोशल मिडियो और समाचार माध्यमों के जरिए जानकारी प्रसारित की जा रही थी। इसी दौरान 30 मार्च की देर रात थाना प्रभारी खैरागढ़ से संपर्क हुआ। खैरागढ़ पुलिस ने बताया कि उनके यहां अपराध क्रमांक 133/26 धारा 137(2) बीएनएस क्रे तहत एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज है और अपहृत किशोरी का हुलिया मस्तूरी में मिली अज्ञात लाश से मेल खा रहा है। इसके बाद 31 मार्च को ग्राम चिचोला, ठेलकाडीह से मृतका के परिजन और खैरागढ़ थाना स्टाफ मस्तूरी पहुंचे, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में मामला रेल हादसे से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और अन्य संदिग्ध पहलुओं पर जांच कर रही है।

Search

Archives