Home » घने जंगल के बीच रात में चल रहा था जुआ, पहुंच गई पुलिस, 16 टू व्हीलर जब्त
छत्तीसगढ़

घने जंगल के बीच रात में चल रहा था जुआ, पहुंच गई पुलिस, 16 टू व्हीलर जब्त

पाली। पाली थाना के जंगल के बीच चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड से पहले जुआरी फरार हो गए। हालांकि पाली पुलिस की टीम को जुआरियों के बाइक को जब्त करने में सफलता मिली है। पुलिस ने 16 टू व्हीलर को जब्त कर कार्रवाई की है।

बता दें कि एसपी सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू. बी .एस. चौहान ,एसएसपी श्रीमती नेहा वर्मा एसडीओपी पंकज ठाकुर के दिशानिर्देश, व मार्गदर्शन में सभी प्रकार के गतिविधियों एवं त्योहारी सीजन में गस्त पेट्रोलिंग के दौरान पाली थाना प्रभारी चमन सिन्हा को मुखबिर से सूचना मिली कि चैतुरगढ़ पहाड़ी एरिया के घने जंगलों में जुआ चल रहा है। थाना प्रभारी के द्वारा टीम बना पहाड़ी घने जंगलों में रात के समय 2 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद जुआरियां का पता चला। जिस पर उनके नजदीक (घाटी )पहुंचने से पहले रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जुआरी भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 16 मोटरसाईकिल जप्त किया है। पाली थाना प्रभारी चमन सिन्हा ने बताया कि चैतुरगढ़ पहाड़ी एरिया के जंगल में जुआ चलने की खबर लगातार मिल रही थी। रोज स्थान बदल. बदलकर जुआ चल रहा था।

उस एरिया में मोबाइल टावर नहीं होने के कारण उन लोगों को इसका फायदा मिलता था। जुआ खेलने की वजह से कई घर तबाह हो गए। इस खेल पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद कई लोग छिपकर जुआ खेलते दिखाई दे जाते हैं, लेकिन कई लोग इस खेल में पैसों का लेनदेन करते हैं। उसके बाद उसकी लत ऐसी लगती है कि कई लोग कंगाल तक हो जाते हैं। इस मामले में 106 भादवि के तहत जप्त कर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही पृथक से एम. वी .एक्ट के तहत कार्यवाहीं की जाएगी। पाली थाना से ए.एस .आई.अशोक खांडेकर प्रधान आरक्षक हिरावन श्रोते, आरक्षक शैलेन्द्र तंवर,,अनिल कुर्रे अहम भूमिका रहीं।

Search

Archives

    Featured